व्याकरण सखी-5
- Author: दीपक कुमार ओझा
- ISBN: 978-81-17347-12-6
- Edition: First
- Publisher: Five Fingers Education Pvt.Ltd.
Summary: बच्चों की आयु, रुचि, जिज्ञासा और सीखने की सहज गति को ध्यान में रखते हुए पुस्तक में भाषा-अधिगम को चित्रों, रोचक प्रसंगों, संवादों, गतिविधियों और रचनात्मक अभ्यासों से जोड़ा गया है। पुस्तक की प्रत्येक इकाई बच्चों को केवल सीखने ही नहीं, बल्कि सोचने, समझने, बोलने, लिखने और अपनी बात कहने के लिए प्रेरित करती है।
✽ पुस्तक की प्रमुख विशेषताएँ -
✽ आओ जानें - नए विषय से सहज और रोचक परिचय
✽ उद्देश्य - सीखने के स्पष्ट एवं अपेक्षित परिणाम
✽ प्रस्तावना - विषय की सरल और सहज भूमिका
✽ अध्यापकों से - प्रभावी शिक्षण के लिए उपयोगी सुझाव
✽ हमने सीखा - सीखी गई बातों का सहज पुनरावलोकन
✽ विचारों के पंख - कल्पना, चिंतन और अभिव्यक्ति को विस्तार
✽ आपने क्या सीखा - सीखने की समझ को परखने के अवसर
✽ गतिविधि - खेल-खेल में सीखने और करके सीखने के अवसर
✽जीवन में प्रयोग - सीखी हुई भाषा का दैनिक जीवन में सार्थक प्रयोग
यह पुस्तक बच्चों में हिंदी के प्रति सहज लगाव विकसित करते हुए उनकी भाषाई समझ, रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का प्रयास है।
सीखें सहजता से, सोचें रचनात्मकता से और अभिव्यक्त करें आत्मविश्वास से!